झारखंड : पहले प्रेमी ने दो दोस्तों के साथ मिलकर किया छात्रा से दुष्कर्म

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो: जिले के पेटरवार इलाके में रहने वाली दसवीं कक्षा की एक छात्रा के साथ दो किशोर व एक युवक ने सामूहिक दुष्कर्म किया।

एक नाबालिग इस छात्रा का प्रेमी था। उसने उसके साथ गलत काम किया, इस दौरान वीडियो बना लिया। बाद में अन्य दोनों ने भी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर छात्र के साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस ने दोनों नाबालिग को दबोच लिया है, आरोपी युवक त्रिलोकी साव फरार हो गया है।

लड़की के घरवालों ने पुलिस को बताया कि बेटी को इलाके के रहने वाले एक किशोर ने बरगलाकर प्रेम जाल में फंसा लिया। चार दिन पहले वह लड़की को अपने एक दोस्त के खाली पड़े घर में ले गया।

यहां उसके साथ गलत काम कर वीडियो बनाया। इसी बीच उसके अन्य दोनों दोस्त पहुंचे। लड़की को वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद इन दोनों ने भी दुष्कर्म किया।

साथ ही इस वीडियो को भी शेयर कर दिया। घबराई छात्र ने पहले तो घरवालों को जानकारी नहीं दी। उसे गुमसुम देख घरवालों ने पूछताछ की तो बुधवार को उसने सारी बात बता दी।

इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। इधर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों नाबालिग को पकड़ लिया है।

पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों नाबालिग को बाल सुधारगृह भेज दिया गया है।

Share This Article