पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली हुए धोखाधड़ी के शिकार

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली के बैंक से केवाईसी के नाम पर 1.14 लाख रुपये निकालने का मामला बांद्रा पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है।

इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने विनोद कांबली के बैंक से निकाले गए रुपये बैंक की मदद से वापस उनके बैंक में ला दिया है। मामले की गहन छानबीन बांद्रा पुलिस साइबर सेल की मदद से कर रही है।

जानकारी के अनुसार तीन दिसंबर को विनोद कांबली को अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर कहा कि वह कोटक महिंद्रा बैंक से बोल रहा है।

अज्ञात व्यक्ति ने विनोद कांबली को केवाईसी न करने पर उनका बैंक ट्रांजेक्शन बंद हो जाने की बात कही और एक एप का लिंक डाउनलोड कर उसपर अपना बैंक डिटेल भेजन के लिए कहा।

जैसे ही विनोद कांबली ने उस एप पर अपना बैंक डिटेल भेजा, उनके मोबाइल पर ओटीपी आया और उनके बैंक से 1.14 लाख रुपये निकाल लिए गए।

विनोद के अनुसार उनके बैंक से रुपये की निकासी होने के बाद वे तत्काल बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंचे और मामले की जानकारी दी। इसके बाद बैंक के सहयोग से उनके बैंक से निकाले गए रुपये वापस मिल गए।

इस मामले में अभी तक धोखाधड़ी करने वाले पकड़े नहीं जा सके, इसी वजह से उन्होंने बांद्रा पुलिस स्टेशन में इस धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है। बांद्रा पुलिस स्टेशन की टीम साइबर सेल के सहयोग से आरोपितों की तलाश कर रही है।

Share This Article