Homeझारखंडझारखंड में यहां PNB बैंक के लॉकर से गायब 2.1 किलोग्राम सोने...

झारखंड में यहां PNB बैंक के लॉकर से गायब 2.1 किलोग्राम सोने के गहने बरामद

Published on

spot_img

मेदिनीनगर: पंजाब नेशनल बैंक के लॉकर में रखे ग्राहकों के गहनों को निकालकर बैंक अधिकारियों की ओर से गिरवी रखने के मामले में पुलिस ने 2.1 किलोग्राम स्वर्ण आभूषण बरामद कर लिए हैं।

इन आभूषणों को आईसीआइसीआई बैंक, मुथूट फाइनेंस और सर्राफा व्यपारियों के पास से बरामद किया गया है। उल्लेखनीय है कि 11 सितंबर को बैंक लॉकर से गहने गायब होने का मामला सामने आया था।

इसके बाद एक-एक कर सात लॉकरों से छेड़छाड़ की बात सामने आई। 14 सितंबर को इस मामले में प्राथमिकी दर्ज हुई थी।

पता चला कि बैंक का डिप्टी मैनेजर ग्राहकों के गहने उड़ाकर स्वर्ण कारोबारियों के पास गिरवी रख देता था। उनसे पैसे लेकर इसे ब्याज पर चलाता था।

वहीं आईसीआईसीआई बैंक और मुथूट फाइनेंस में गहनों को रखकर गोल्ड लोन लिया गया था। इन पैसों को ब्याज पर लगाकर कमाई की जाती थी। अब तक इस मामले में पुलिस ने 15 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। काफी मशक्कत के बाद गहनों की बरामदगी कर ली गई।

पंजाब नेशनल बैंक के लॉकर से चोरी गए आभूषण उपभोक्ताओं को जल्द ही वापस मिल जाएंगे। इस दिशा में प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसका खुलासा करने में शहर थाना पुलिस काफी तेजी से काम किया।

पुलिस ने अलग-अलग जगहों से बरामद दो किलो एक सौ ग्राम गहनों की पहचान उनके दावेदारों से कराई। पहचान परेड दंडाधिकारी सदर अंचलाधिकारी जेके मिश्रा की मौजूदगी में हुई।

गहनों की पहचान के लिए छह बैंक ग्राहक वेद प्रकाश शुक्ला,राजीव मुखर्जी,रमण कुमार सिंह,श्याम बागला,डॉ जय कुमार और बीके चौबे थाना पहुंचे।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...