असम में संस्कृति और राजनीति का संगम, PM मोदी बागुरुम्बा दोहोउ 2026 में हुए शामिल

Archana Ekka
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

PM Modi Attends Bagurumba Dohou 2026 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) शनिवार को पश्चिम बंगाल के मालदा से सीधे असम पहुंचे। गुवाहाटी के सरुसजाई स्टेडियम में आयोजित बोडो समुदाय के पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रम बागुरुम्बा दोहोउ 2026 में उन्होंने भाग लिया।

कार्यक्रम से पहले प्रधानमंत्री ने एयरपोर्ट से Stadium तक रोड शो भी किया, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने उनका स्वागत किया।

बोडो संस्कृति के मंच से राजनीतिक संदेश

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए PM मोदी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज़ादी के बाद असम के सामने कई बड़ी समस्याएं थीं, लेकिन कांग्रेस ने कभी इनका स्थायी समाधान नहीं निकाला।

प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि जब असम के लोगों की मदद करने की जरूरत थी, तब कांग्रेस ने घुसपैठियों को बसाने का काम किया।

घुसपैठ को बताया बड़ी समस्या

PM मोदी ने कहा कि घुसपैठिए कांग्रेस के कट्टर वोटर बन गए थे और वे असम की जमीन पर लगातार कब्जा करते रहे।

उन्होंने असम की मौजूदा सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में सरकार ने लाखों बीघा जमीन को घुसपैठियों से मुक्त कराया है और यह अभियान अभी भी जारी है।

हिंसा से संस्कृति तक का सफर

प्रधानमंत्री ने पुराने दौर को याद करते हुए कहा कि एक समय ऐसा था जब असम में आए दिन हिंसा और रक्तपात की खबरें आती थीं। कर्फ्यू और डर का माहौल रहता था।

लेकिन आज वही असम अपनी संस्कृति और परंपराओं के रंग में रंगा हुआ है। अब यहां सन्नाटा नहीं, बल्कि संगीत और नृत्य की गूंज सुनाई देती है।

काजीरंगा कॉरिडोर की आधारशिला

जानकारी के अनुसार PM मोदी रात में गुवाहाटी में रुकेंगे। रविवार को वे कालियाबोर में करीब 6,957 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर की आधारशिला रखेंगे।

मालदा से शुरू हुआ दौरा

असम आने से पहले PM Modi ने मालदा में देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। यह ट्रेन मालदा टाउन से हावड़ा–गुवाहाटी (कामाख्या) के बीच चलेगी।

मालदा की रैली में भी PM मोदी ने घुसपैठ को पश्चिम बंगाल की बड़ी चुनौती बताया और कहा कि जैसे दुनिया के कई देश घुसपैठियों को बाहर निकाल रहे हैं, वैसे ही बंगाल में भी इस समस्या पर सख्त कदम उठाने की जरूरत है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।