चाईबासा ब्लास्ट में शहीद जवानों में एक पलामू का

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मेदिनीनगर: पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में गुरुवार को हुए लैंड माइंस विस्फोट में शहीद हुए जवानों में एक जवान पलामू जिले का है।

शहीद जवान के पार्थिव शरीर को सम्मानपूर्वक चाईबासा से पलामू लाया जाएगा।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि शहीद जवान हरिद्वार साव पलामू के उंटारी रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत लहर बंजारी का निवासी है।

वर्तमान में उसकी तैनाती झारखंड जगुआर में थी। उसके पिता किसान हैं।

उन्होंने बताया कि शहीद जवान के पार्थिव शरीर को सम्मानपूर्वक चाईबासा से पलामू लाया जाएगा।

Share This Article