उत्तर प्रदेश में युवक एवं युवती ने चलती ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

संत कबीर नगर : उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले में एक युवक एवं युवती ने उनके परिवारों द्वारा उनके प्रेम संबंध का कथित तौर पर विरोध किए जाने के कारण चलती ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रियम राजशेखर पांडे ने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात करीब साढ़े 10 बजे खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई। उन्होंने बताया कि पुलिस को सरैया गांव के पास रेलवे पटरी पर एक युवक और युवती के गंभीर हालत में पड़े होने की सूचना मिली।

उन्होंने बताया कि दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पांडे ने बताया कि मृतकों की पहचान पड़ोसी गोरखपुर जिले के कैंपियरगंज निवासी अर्जुन (21) और बखिरा थाना क्षेत्र के चिरैया गांव की निवासी लक्ष्मीना (19) के रूप में हुई है। अधिकारी के अनुसार, अर्जुन लक्ष्मीना के जीजा का भाई था। पांडे ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि दोनों चलती ट्रेन के आगे कूद गए और आशंका है कि उन्होंने परिवारों द्वारा उनके प्रेम संबंध का विरोध किए जाने के कारण यह कदम उठाया।
पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।