HomeUncategorizedसलमान खान से मिलने पाकिस्तान का बार्डर पार कर भारत पहुंचा युवक...

सलमान खान से मिलने पाकिस्तान का बार्डर पार कर भारत पहुंचा युवक पकड़ा गया

spot_img

चंडीगढ़:  फिल्म अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) को धमकी मिलने से बेचैन पाकिस्तान का एक प्रशंसक गैरकानूनी तरीके से भारतीय सीमा में प्रवेश कर गया। वह सलमान खान से तो नहीं मिल पाया पर बीएसएफ (BSF) ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पाकिस्तान के लाहौर स्थित गांव ब्रह्मणियां निवासी असलम अली का बेटा साहिद (32) अभिनेता सलमान खान से मिलने के लिए भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा बिना पासपोर्ट के गैरकानूनी तरीके से पार कर बैठा।

अब वह भारतीय सीमा में स्थित पंजाब के इंटेरोगेशन सेंटर (Interrogation Center) में है।पुलिस को आशंका है कि साहिद अली स्लीपर सेल का सदस्य या फिर जासूस है। मंगलवार रात हुई पूछताछ में साहिद ने स्वीकार किया है कि वह लाहौर में मजदूरी कर परिवार चलाता है।

स्लीपर सेल का सदस्य या फिर जासूस  होने कि आशंका

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला (Singer Sidhu Moosewala) की हत्या के बाद कुख्यात गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई ने जैसे ही फिल्म अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी तो वह परेशान हो गया।

परिवार को बगैर सूचित किए ही वह सलमान खान से मिलने के लिए चल पड़ा। उसे पता था कि वीजा के बगैर भारत में एंट्री नहीं है।इसलिए उसने पाकिस्तान सीमा पर सटे एक गांव में रहने वाले भट्ट नाम के व्यक्ति से मुलाकात की।

भट्ट ने उसे रात को अंधेरे में कंटीली तार पार करके भारतीय सीमा में भेजा। यहां से वह मुंबई जाना चाहता था लेकिन बीएसएफ ने उसे दबोच लिया।

उसके बयान दर्ज करने के बाद बुधवार को उसकी बॉडी स्कैनिंग (Body Scanning) के बाद उसका मेडिकल करवाया जाएगा ताकि यह पता चल सके कि पाकिस्तान की तरफ से किसी तरह की चिप आदि तो उसके शरीर में फिट नहीं की गई है।

spot_img

Latest articles

रांची में धार्मिक झंडा उखाड़ने के मामले में CCTV से चार आरोपियों की पहचान, पुलिस ने शुरू की तलाश,

Jharkhand News: रांची के पिठोरिया-चंदवे मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को धार्मिक झंडा उखाड़ने की...

IAS आकांक्षा रंजन को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति की मंजूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय में बनेंगी उप सचिव

Jharkhand News: झारखंड कैडर की 2013 बैच की IAS अधिकारी आकांक्षा रंजन को राज्य...

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा JLKM ने निशा भगत को 6 साल के लिए निष्कासित किया

Jharkhand News: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) ने गुमला विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी निशा...

डुमरी विधायक जयराम महतो की तबीयत बिगड़ी, डॉक्टरों ने दी 5 दिन आराम की सलाह

Jharkhand News: डुमरी से विधायक जयराम महतो ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी तबीयत...

खबरें और भी हैं...