आम आदमी पार्टी ई20 ईंधन के खिलाफ आठ अगस्त से देशभर में ‘टाउन हॉल’ आयोजित करेगी

आम आदमी पार्टी 8 अगस्त से ई20 ईंधन के खिलाफ देशभर में टाउन हॉल कार्यक्रम आयोजित करेगी। संजय सिंह ने वाहन मालिकों से संवाद कर जनमत जुटाने की बात कही।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह ई20 ईंधन के खिलाफ आठ अगस्त से देशभर में ‘टाउन हॉल’ (संवाद कार्यक्रम) की श्रृंखला शुरू करेगी। पार्टी का उद्देश्य वाहन मालिकों से बातचीत करना और इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से जुड़ी समस्याओं पर लोगों की राय जानना है।

आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी ने इससे पहले दिल्ली में इस मुद्दे पर एक टाउन हॉल आयोजित किया था, जिसमें देशभर से करीब सात लाख लोगों ने ऑनलाइन भाग लिया था।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।