झामुमो की बैठक में पहुंचीं श्वेता शर्मा, नेताओं और कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

गिरिडीह में झामुमो की बैठक में श्वेता शर्मा शामिल हुईं, नेताओं और कार्यकर्ताओं से संवाद हुआ। संगठन मजबूती, बेहतर समन्वय और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: झारखंड मुक्ति मोर्चा की आयोजित बैठक में दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की धर्मपत्नी श्वेता शर्मा भी शामिल हुईं। बैठक में पहुंचने पर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनसे मुलाकात की और विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर बातचीत की। बैठक में राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद, गिरिडीह की महापौर प्रमिला मेहरा, झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह समेत बड़ी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने और आगामी पार्टी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने को लेकर अपने विचार भी साझा किए। बैठक के दौरान श्वेता शर्मा की मौजूदगी को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह भी देखने को मिला।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।