
नई दिल्ली : बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आमिर खान और उनकी पार्टनर गौरी स्प्रैट अपने रिश्ते को नया नाम देने की तैयारी कर रहे हैं। करीबी सूत्रों के हवाले से सामने आई जानकारी के अनुसार, आमिर और गौरी पिछले काफी समय से एक-दूसरे के बेहद करीब हैं। दोनों के परिवार भी इस रिश्ते से खुश हैं और अब इस रिश्ते को नाम देने का सोच रहे हैं।
इसी बीच, उनकी शादी की अटकलों ने जोर पकड़ लिया है। खबरों के अनुसार, आमिर और गौरी 5 जुलाई को शादी के बंधन में बंध सकते हैं। दिलचस्प बात यह है कि कथित तौर पर किसी बड़े होटल या डेस्टिनेशन वेडिंग की बजाय समारोह को बेहद निजी और पारिवारिक रखने की योजना बनाई गई है। कार्यक्रम आमिर खान के घर पर आयोजित हो सकता है, जहां सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त मौजूद रहेंगे।

