बिहार : राबड़ी आवास विवाद को लेकर राजग सरकार पर बरसे तेज प्रताप

राबड़ी देवी के सरकारी आवास को मंत्री को आवंटित किए जाने पर तेज प्रताप यादव ने बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए नीतीश कुमार और जीतन राम मांझी को भी समान नोटिस देने की मांग की।

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद के बड़े पुत्र तेज प्रताप यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री और अपनी मां राबड़ी देवी के सरकारी आवास को एक मंत्री को आवंटित किए जाने के मुद्दे पर बृहस्पतिवार को बिहार सरकार पर निशाना साधा। जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के प्रमुख तेज प्रताप यादव ने यह भी मांग की कि राज्य की राजधानी में सरकारी बंगलों में रह रहे अन्य पूर्व मुख्यमंत्रियों नीतीश कुमार और जीतन राम मांझी को भी इसी तरह के नोटिस जारी किए जाएं।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।