आमिर खान ने खोया अपना पालतू जानवर? आजाद का भावुक वीडियो देख सोशल मीडिया पर उठ रहे सवाल

Manu Shrivastava
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

आमिर खान और किरण राव भले ही शादी के करीब 15-16 साल बाद अलग हो चुके हैं, लेकिन बेटे आजाद की परवरिश को लेकर दोनों अब भी साथ खड़े नजर आते हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों आजाद के साथ पेट क्लिनिक से बाहर निकलते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में आजाद की आंखों में आंसू नजर आ रहे हैं, जिससे फैंस भी भावुक हो गए.

 हाथ में पेट कैरियर लेकर दिखे आमिर

वीडियो में आमिर खान काफी परेशान नजर आ रहे हैं और उनके हाथ में एक पेट कैरियर दिखाई दे रहा है. उनके पीछे आजाद अपनी टी-शर्ट से आंसू पोंछते हुए कार की ओर जाते दिखते हैं. आमिर पहले पेट को लेकर कार में बैठते हैं और फिर आजाद अंदर जाते हैं. बेटे के कार में बैठने के बाद किरण राव भी उनके साथ चली जाती हैं. हालांकि परिवार की ओर से अभी यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि पेट बीमार था या उसके साथ कोई अनहोनी हुई.

 वीडियो पर फैंस ने जताई चिंता

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने आजाद की हालत को लेकर चिंता जताई. कुछ लोगों का अनुमान है कि परिवार का पालतू जानवर बीमार हो सकता है, जबकि कुछ यूजर्स ने आशंका जताई कि शायद उन्होंने अपना पेट खो दिया है. हालांकि, इन कयासों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. इसी वजह से फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुंचना सही नहीं होगा.

 ‘लगान’ के सेट पर हुई थी आमिर-किरण की मुलाकात

आमिर और किरण की पहली मुलाकात 2001 में फिल्म ‘लगान’ के दौरान हुई थी. किरण उस फिल्म में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर रही थीं. दिसंबर 2005 में दोनों ने शादी की. इसके बाद 2011 में सरोगेसी के जरिए उनके बेटे आजाद का जन्म हुआ. इससे पहले आमिर की शादी रीना दत्ता से हुई थी, जिनसे उनके दो बच्चे इरा और जुनैद हैं.

 आजाद को लेकर पहले भी बात कर चुके हैं आमिर

आमिर खान ने एक पुराने इंटरव्यू में आजाद की शख्सियत को लेकर बात की थी. उन्होंने बताया था कि आजाद के व्यक्तित्व में माता-पिता दोनों की खूबियां नजर आती हैं. अभिनेता के मुताबिक, बेटे में किरण की खुशमिजाजी और उनका विचारशील स्वभाव दोनों देखने को मिलता है. आमिर ने आजाद की मुस्कान को भी किरण से मिलता-जुलता बताया था.

 ‘बंटवारा 1947’ को लेकर चर्चा में आमिर

वर्कफ्रंट की बात करें तो आमिर खान ने सनी देओल स्टारर फिल्म ‘बंटवारा 1947’ को प्रोड्यूस किया है. फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई, लेकिन शुरुआती बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा. फिल्म ने पहले दिन करीब 5.45 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि इसे समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है.

 

Share This Article