बॉलीवुड के ‘हीरो नंबर 1’ के घर में महाभारत! सरेआम एक-दूसरे पर कीचड़ उछाल रहे गोविंदा और सुनीता

Manu Shrivastava
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. दोनों की ओर से लगातार एक-दूसरे को लेकर बयान सामने आ रहे हैं. अब गोविंदा ने सुनीता के कैमरे के सामने कथित तौर पर अभद्र भाषा के इस्तेमाल पर नाराजगी जताई है. उन्होंने कहा कि इस तरह की भाषा का असर युवाओं पर भी पड़ सकता है और परिवार के लिए यह शर्मिंदगी की बात होगी.

 गाली-गलौज को लेकर गोविंदा ने जताई नाराजगी

हाल ही में पैपराजी द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में गोविंदा ने सुनीता को लेकर खुलकर अपनी बात रखी. उन्होंने आरोप लगाया कि सुनीता अब कैमरे के सामने मां-बहन की गालियां देने लगी हैं. अभिनेता ने उन्हें ऐसी भाषा से बचने की सलाह देते हुए कहा कि सार्वजनिक रूप से इस तरह का व्यवहार उनकी छवि के अनुरूप नहीं है. गोविंदा ने यह भी कहा कि इससे समाज और युवाओं पर गलत प्रभाव पड़ सकता है.

सुनीता ने गोविंदा की तस्वीर पर उठाए सवाल

इससे पहले सुनीता आहूजा ने गोविंदा की एक तस्वीर पर प्रतिक्रिया दी थी, जिसमें वह अभिनेत्री कोमल रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए थे. सुनीता ने अभिनेता के इस अंदाज पर सवाल उठाते हुए कहा था कि उन्हें अपनी उम्र और एक अभिनेता के तौर पर अपने स्तर का ध्यान रखना चाहिए. उन्होंने गोविंदा के साथ नजर आ रही युवती को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की थी और अभिनेता को ‘शुगर डैडी’ तक कह दिया था.

 प्रोजेक्ट्स को नुकसान पहुंचाने का लगाया आरोप

एक अन्य वीडियो में गोविंदा ने सुनीता पर अपने आगामी प्रोजेक्ट्स को प्रभावित करने की कोशिश करने का आरोप लगाया. अभिनेता ने दावा किया कि वह उनकी छवि खराब करने और उनके काम में बाधा डालने का प्रयास कर रही हैं. उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में छोटे शहरों और साधारण परिवारों से आने वाले लोगों को संघर्ष करना पड़ता है, इसलिए किसी को इतना अपमानित नहीं करना चाहिए कि वह डरकर इंडस्ट्री छोड़ने लगे.

 कम उम्र की अभिनेत्रियों संग काम करने पर बोले गोविंदा

सुनीता की ‘शुगर डैडी’ वाली टिप्पणी पर भी गोविंदा ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि देश के कई बड़े कलाकारों ने अपने से कम उम्र की अभिनेत्रियों के साथ काम किया है और इससे उन्हें लोकप्रियता व अच्छे अवसर मिले हैं. गोविंदा ने यह भी संकेत दिया कि वह पर्दे पर युवा और सक्रिय नजर आना चाहते हैं. इस बयान के बाद दोनों के बीच चल रही जुबानी जंग एक बार फिर चर्चा में आ गई है.

 

Share This Article