‘दक्षिणपंथी गुंडों’ से कॉजपा प्रदर्शनकारियों की रक्षा करेंगे: ‘आप’

जंतर-मंतर प्रदर्शन में शामिल छात्रों को लेकर आप नेता सौरभ भारद्वाज ने समर्थन का ऐलान किया। उन्होंने धमकियों की स्थिति में मदद और सुरक्षा देने की बात कही, जबकि सरकार ने कार्रवाई की समीक्षा का आदेश दिया।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) की दिल्ली इकाई के प्रमुख सौरभ भारद्वाज ने शुक्रवार को कहा कि जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में शामिल विद्यार्थियों को यदि ‘‘दक्षिणपंथी गुंडों’’ से खतरा है तो पार्टी उनकी रक्षा करेगी। भारद्वाज ने ‘दिल्ली की जनरेशन जेड’ को संबोधित करते हुए ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन में शामिल हुए किसी विद्यार्थी को अगर दिल्ली में दक्षिणपंथी गुंडों से धमकी मिल रही है तो डरिए मत। उन्हें घर बुलाइए और हमें सूचना दीजिए। हम उनसे निपट लेंगे।’’ ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भारद्वाज की ‘‘बड़ी घोषणा’’ को साझा करते हुए कहा, ‘‘हम सभी मिलकर इन गुंडों को ठीक कर देंगे।’’ ये टिप्पणियां दिल्ली सरकार के गृह विभाग के इस आदेश के एक दिन बाद आई हैं कि प्रदर्शन में शामिल लोगों के खिलाफ अब कोई प्रतिकूल कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी। आदेश में कहा गया कि पहले से गिरफ्तार या हिरासत में लिए गए लोगों के मामलों की जल्द समीक्षा कर उन्हें रिहा किया जाएगा। हालांकि, आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया कि प्रदर्शन में शामिल आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।