कार्यवाहक मुख्यमंत्री शिंदे पड़े बीमार, महाराष्ट्र के CM पद के लिए फैसला टला

News Update
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Eknath Shinde Fell Ill: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव (Maharashtra Assembly Elections) परिणाम आने के बाद अभी भी मुख्यमंत्री पद का फैसला नहीं हो सका है। महायुति गठबंधन में CM और अन्य प्रमुख पदों को लेकर असमंजस बरकरार है।

इसी बीच कार्यवाहक CM एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) की तबीयत फिर खराब होने और अजित पवार के दिल्ली जाने से स्थिति और पेचीदा हो गई है। एकनाथ शिंदे के गले में संक्रमण और बुखार की शिकायत हो गई है।

बीमार होने के कारण उन्होंने अपनी सभी आधिकारिक बैठकें रद्द कर दी हैं। शिंदे फिलहाल ठाणे में अपने घर पर ही हैं और मुख्यमंत्री आवास नहीं लौटे हैं।

महायुति गठबंधन की आज होने वाली अहम बैठक भी उनकी अस्वस्थता के चलते रद्द कर दी गई है। NCP (अजित गुट) के नेता और डिप्टी सीएम अजित पवार (Deputy CM Ajit Pawar) महत्वपूर्ण चर्चा के लिए दिल्ली रवाना हो गए हैं। इस बीच महायुति के भीतर सत्ता और मंत्रालयों के बंटवारे को लेकर चर्चा टल गई है।

पांच दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह की योजना

एकनाथ शिंदे के बेटे और सांसद श्रीकांत शिंदे ने अफवाहों पर विराम लगाते हुए सोशल मीडिया पर लिखा- डिप्टी CM बनने की अटकलें निराधार हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद केंद्र सरकार में मंत्री बनने का अवसर मिलने पर भी उन्होंने संगठन के लिए काम करने को प्राथमिकता दी थी। उनका किसी मंत्री पद की लालसा नहीं है।

मुख्यमंत्री पद को लेकर महायुति के घटक दलों-BJP , शिवसेना (शिंदे गुट), और NCP (अजित गुट)-के बीच सहमति नहीं बन पा रही है।

गृह, शहरी विकास, और राजस्व जैसे प्रमुख मंत्रालयों पर चर्चा होना है। पांच दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह की योजना है, लेकिन अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि CM के साथ डिप्टी CM और अन्य मंत्रियों का शपथ ग्रहण होगा या नहीं। महायुति की लंबित बैठक में CM पद और मंत्रालयों के बंटवारे पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। महाराष्ट्र की सियासी स्थिति हर दिन नया मोड़ ले रही है।

Share This Article