राजस्थान: पाकिस्तानी आतंकी के सहयोगी को सिम उपलब्ध कराने वाला युवक गिरफ्तार

राजस्थान के बीकानेर में पुलिस ने पाकिस्तानी आतंकी के सहयोगी को भारतीय सिम उपलब्ध कराने के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया, जांच में संदिग्ध नेटवर्क से जुड़े सुराग मिले।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जयपुर: राजस्थान के बीकानेर जिले में पुलिस ने पाकिस्तान के एक आतंकी के सहयोगी को भारतीय सिम कार्ड उपलब्ध कराने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनिल कुमार बिश्नोई (18) के रूप में हुई है और वह बज्जू थाना क्षेत्र के गौड़ू गांव का निवासी है।

पुलिस ने बताया कि अनिल पाकिस्तान के आतंकी शहजाद भट्टी से जुड़े नेटवर्क के कथित तौर पर संपर्क में था।

पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया कि यह कार्रवाई आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) से मिली सूचना के आधार पर की गई।

उन्होंने बताया, “आरोपी मोबाइल फोन और व्हाट्सऐप के माध्यम से आतंकी शहजाद के सहयोगी उज्जैर के संपर्क में था। उसने पाकिस्तान में भारतीय सिम कार्ड सक्रिय कराने के लिए ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) साझा किया था।”

पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान आरोपी के मोबाइल चैट में संदिग्ध गतिविधियों के संकेत मिले हैं, जिनमें नकली भारतीय मुद्रा से जुड़े नेटवर्क से संभावित संबंधों की जानकारी भी सामने आई है।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी लंबे समय से पुलिस की निगरानी में था और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने से पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी पूर्व में भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है और पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए उससे पूछताछ की जा रही है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।