देवघर में कांग्रेस की स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा रैली

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

देवघर: जिला कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी की 136 वां स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से मनाया।  मौके पर देवघर जिला अध्यक्ष मुन्नम संजय के नेतृत्व में सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने सर्व प्रथम झंडोत्तोलन किया।

इसके बाद  तिरंगा यात्रा निकाला। तिरंगा यात्रा पार्टी कार्यालय से चलकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए पुन: पार्टी कार्यालय में समापन हुआ।

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जिया उल हसन,राजेंद्र दास तथा सेवा दल के शैलेश मालवीय को पार्टी कार्यालय में शॉल ओढ़ाकर व माला पहनाकर सम्मानित किया।

वहीं “सेल्फी विथ तिरंगा कैंपेन”जो सोशल मीडिया के माध्यम से चलाया गया और देश के युवा नौजवानों को देश के विभाजन कारी शक्तियों के विरुद्ध संघर्ष करने के लिए प्रेरित किया गया।

जिला अध्यक्ष मुन्नम संजय ने कहा कि कांग्रेस का मूल सिद्धांत धर्मनिरपेक्षता,आर्थिक समाजवाद और गुटनिरपेक्ष विदेश नीति पर आधारित है।

कांग्रेस के स्थापना का मूल उद्देश यह था कि देश के हितों की रक्षा करने वाले भारतीयों के बीच मित्रता और संपर्क बढ़ाना है।

Share This Article