झारखंड

झारखंड : शादी के बाद दूल्हा और दुल्हन ने लगाया आम का पौधा

विवाह कार्ड के साथ सबको अमरूद का पौधा भेंट किया था

हजारीबाग: अब पौधे लगाने का संदेश शादी के कार्ड (Wedding Card) पर भी दिख जा रहा है।

इससे एक कदम आगे बढ़कर सालेय, चतरा निवासी प्रशांत कुमार यादव ने अपनी शादी की बारात वापसी पर सारी रस्मों से पहले जीवन संगिनी शिवानी कुमारी के साथ अपने बाड़ी में आम का पौधा (Mango Plant) लगाया और पर्यावरण बचाने का संदेश दिया।

उनका प्रयास रहता है कि पौधा पेड़ बनें

नवदंपति को विवाह के अवसर पर राजकीय बी एड कॉलेज (Government B.Ed College) के प्रशिक्षु रहे और वर्तमान में शिक्षक अभिमन्यु ने पत्नी सोनी के साथ भेंट किया था।

शिक्षक अभिमन्यु (Abhimanyu) ने अपनी शादी के कार्ड के साथ सभी को अमरूद का पौधा वितरित किया था। पौधे दो जीवन दो अभियान के तहत अभिमन्यु दो पौधा भेंट करते हैं। पहला विवाह के समय और दूसरा नवदंपति के प्रथम संतान होने के उपरांत।

उनका प्रयास रहता है कि पौधा पेड़ बनें। इसके पहले भी उन्होंने इस अभियान के तहत अनेक दंपतियों को उनके विवाह के अलावे उनके प्रथम संतान के जन्म के बाद पौधा (Plant) भेंट कर लगवाया है।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker