रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद रांची से चल सकती है स्पेशल ट्रेन, अयोध्या में…

22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम मंदिर का उद्घाटन होना तय है, जिसको लेकर BJP की अनुषंगी इकाईयों के द्वारा वृहद रूप से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। उम्मीद है कि हजारों की संख्या में लोग रांची से जाएंगे। इस संबंध में सांसद संजय सेठ ने कहा कि हमलोग योजना बनाएं हैं। कुछ न कुछ सुविधा दी जाएगी। फाइनल होने पर स्पष्ट जानकारी सभी को मुहैया करवा दी जाएगी। रांची रेलमंडल के सीनियर DCM निशांत कुमार ने

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : अयोध्या (Ayodhya) धाम में प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला के दर्शन के लिए जल्द ही रांची से स्पेशल ट्रेन (special trains) चलाई जा सकती है, जिसका संकेत रेलवे प्रशासन व सांसद की ओर से दिया गया है। 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम मंदिर का उद्घाटन होना तय है, जिसको लेकर BJP की अनुषंगी इकाईयों के द्वारा वृहद रूप से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। उम्मीद है कि हजारों की संख्या में लोग रांची से जाएंगे। इस संबंध में सांसद संजय सेठ ने कहा कि हमलोग योजना बनाएं हैं। कुछ न कुछ सुविधा दी जाएगी। फाइनल होने पर स्पष्ट जानकारी सभी को मुहैया करवा दी जाएगी। रांची रेलमंडल के सीनियर DCM निशांत कुमार ने कहा कि अभी स्पष्ट नहीं बोला जा सकता है, स्पेशल ट्रेन चलने की संभावना है। अभी तक रेलवे की ओर से इस संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी और निर्देश नहीं मिला है।

Share This Article