श्रीराम जानकी मंदिर में टूटी मूर्तियां मिली… जानें कहां

स्थानीय लोगों ने बरियातू DAV पब्लिक स्कूल के पास घटना के विरोध में सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम के दौरान केवल एंबुलेंस को आने जाने का रास्ता दिया जा रहा था। अन्य गाड़ियों को आने-जाने नहीं दिया। सिटी SP राजकुमार मेहता, DSP सदर प्रभात रंजन बरवार सहित रांची के कई थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझा कर लगभग पांच घंटे बाद जाम हटावाया गया।

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ram Janaki Mandir Ranchi: रांची के बरियातू थाना क्षेत्र में DAV पब्लिक स्कूल के सामने स्थित राम जानकी मंदिर में असामाजिक तत्वों ने भगवान की चार प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया है। घटना की जानकारी सोमवार सुबह हुई, जब मंदिर पुजारी रामदेव पांडे पूजा करने पहुंचे। इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी आसपास के लोगों और पुलिस को दी।

स्थानीय लोगों ने बरियातू DAV पब्लिक स्कूल के पास घटना के विरोध में सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम के दौरान केवल एंबुलेंस को आने जाने का रास्ता दिया जा रहा था। अन्य गाड़ियों को आने-जाने नहीं दिया। सिटी SP राजकुमार मेहता, DSP सदर प्रभात रंजन बरवार सहित रांची के कई थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझा कर लगभग पांच घंटे बाद जाम हटावाया गया।

मौके पर रांची के सांसद संजय सेठ, विधायक CP सिंह, कांके विधायक समरी लाल, BJP नेता प्रतुल शाहदेव सहित कई लोग मौजूद थे। सिटी SP , सांसद और विधायक ने अपने खर्चे से मूर्ति की स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा करवाने का आश्वासन दिया है। साथ ही पुलिस ने 24 घंटे में घटना को अंजाम देने वाले असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार करने की बात कही है।

सिटी SP राजकुमार मेहता ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए SIT टीम का गठन किया गया है। FSL टीम ने मंदिर के अंदर से जांच के दौरान कई फिंगर प्रिंट्स के नमूने एकत्र किए हैं। CCTV फुटेज भी पुलिस को मिला है। पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Share This Article