
Palamu Road Accident : झारखंड के पलामू जिले में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। यह हादसा एनएच-39 पर गाड़िगांव के बढ़का बिटा टोला के पास हुआ।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक और कार दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना के तुरंत बाद कार चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। वहीं, स्थानीय ग्रामीणों ने इंसानियत दिखाते हुए दोनों घायलों को तुरंत उठाकर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, दोनों युवकों की हालत गंभीर बनी हुई है।
मौके से मिले दस्तावेजों के आधार पर कार मालिक की पहचान जोगेंद्र के रूप में हुई है, जो बोकारो जिले के बेरमो थाना क्षेत्र स्थित सुभाष नगर का निवासी बताया जा रहा है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।

