गूगल सर्च और चैटजीपीटी की मदद से कर्नाटक की एक बुजुर्ग महिला को उसके परिवार से मिलाया गया

एआई और गूगल सर्च की मदद से 16 दिनों बाद कर्नाटक की 70 वर्षीय रजाक बी अपने परिवार से मिलीं। तकनीक और सामाजिक सहयोग से यह संभव हुआ।

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

ठाणे/पालघर: मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं और याददाश्त चले जाने की समस्या से जूझ रही 70 वर्षीय एक महिला को ‘एआई’ और ‘गूगल सर्च’ की मदद से 16 दिन के बाद उनके परिजनों से मिला दिया गया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि कर्नाटक के हावेरी जिले में अपने गृहनगर रानेबेन्नूर से रजाक बी (70) गलती से किसी गलत वाहन में बैठ गईं और छह अक्टूबर को पालघर जिले के नालासोपारा पहुंच गईं।

अधिकारियों का कहना है कि उसके बाद अचोले थाने के पुलिसकर्मियों ने उन्हें विरार फाटा के समर्थ आश्रम में ठहरा दिया।
जीवन आनंद संस्था (जेएएस) के न्यासी किसान चौरे ने बताया, ‘‘जेएएस के दल ने स्थानीय जानकारी का विश्लेषण करने के लिए गूगल सर्च तकनीकों और चैटजीपीटी का इस्तेमाल किया, जिसकी मदद से वह रानेबेन्नूर में पुलिस से संपर्क कर पाया। हमने स्थानीय सामुदायिक नेटवर्कों को भी सक्रिय किया। इसके जरिए हम उनकी बेटियों, दामादों और भतीजों तक पहुंच सके, जो 22 अक्टूबर को उन्हें अपने साथ घर ले गए।’’ इस सफल प्रयास की चर्चा करते हुए चौरे ने कहा, ‘‘प्रौद्योगिकी रास्ता दिखाती है और करूणा परिवारों को साथ लाती है।’’

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।