
मुंबई: एयर इंडिया समूह घरेलू उड़ानों के लिए 299 रुपये से 899 रुपये तक और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए 24 डॉलर से 280 डॉलर तक का ईंधन अधिभार लगाने जा रहा है। हालांकि, कुछ मार्गों पर ईंधन अधिभार नहीं लगाया जाएगा। एयर इंडिया ने मंगलवार को बयान में कहा कि आठ अप्रैल से प्रभावी संशोधित ईंधन अधिभार एयरलाइन की किफायती सेवाएं देने वाली अनुषंगी कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस द्वारा संचालित उड़ानों पर भी लागू होगा।
