कोलंबो: श्रीलंका से रिहा किए गए 30 भारतीय मछुआरों को मंगलवार को भारत वापस भेज दिया गया और फिलहाल वे स्वदेश वापसी का सफर तय कर रहे हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “भारत के 30 मछुआरों को आज श्रीलंका से वापस भेज दिया गया है।”


