
नयी दिल्ली : कच्चे तेल का वायदा भाव मंगलवार को 300 रुपये की बढ़त के साथ 10,888 रुपये प्रति बैरल के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। आपूर्ति को लेकर लगातार चिंताओं एवं पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव के कारण कीमतों में यह तेजी आई।मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर अप्रैल में आपूर्ति वाले कच्चे तेल के अनुबंध का भाव 300 रुपये या 2.83 प्रतिशत चढ़कर अपने अब तक के सबसे उच्च स्तर 10,888 रुपये प्रति बैरल पर पहुंच गया।

