
नयी दिल्ली/मुंबई: भारी घाटे और वैश्विक चुनौतियों का सामना कर रही टाटा समूह के स्वामित्व वाली एअर इंडिया का निदेशक मंडल सात मई को होने वाली बैठक में लागत घटाने के उपाय सोचने पर विचार करेगा।
इसके अलावा बैठक में नए मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) के चयन और वित्तीय स्थिति तथा अन्य मुद्दों पर चर्चा कर सकता है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
सूत्रों के अनुसार, कंपनी को मार्च 2026 में समाप्त वित्त वर्ष में 22,000 करोड़ रुपये से अधिक का घाटा होने का अनुमान है। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण कंपनी के समक्ष चुनौतियां और बढ़ गई हैं।

