

मुंबई : मुंबई में बुधवार को भारी बारिश के कारण कई सड़कों पर पानी भर गया। इससे कई स्थानों पर ट्रैफिक जाम लग गया और लोकल ट्रेन सेवाएं भी प्रभावित हुईं।रातभर हुई तेज बारिश में शहर के कई इलाकों में 300 मिमी से ज्यादा बारिश दर्ज की गई।





दक्षिण मुंबई में पिछले 10 सालों में जून महीने में एक दिन में सबसे ज्यादा बारिश हुई। यहां 24 घंटे में 248 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग (आइएमडी) ने पहले येलो अलर्ट जारी किया था। बाद में तेज बारिश, आंधी और तेज हवाओं की चेतावनी देते हुए मुंबई और पालघर के लिए रेड अलर्ट भी जारी किया गया।

