टीएमएच में इलाजरत विधायक पूर्णिमा दास साहू से मिले भाजपा नेता

जमशेदपुर के टीएमएच अस्पताल में भाजपा नेताओं ने विधायक पूर्णिमा दास साहू से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और प्रदेश महामंत्री (संगठन) कर्मवीर सिंह ने बुधवार को जमशेदपुर के टाटा मेन हॉस्पिटल पहुंचकर विधायक पूर्णिमा दास साहू का हालचाल जाना। नेताओं ने डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय और प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह भी मौजूद रहे। पार्टी नेताओं ने विधायक के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।