डीसी के निर्देश पर सिविल सर्जन ने मारा छापा, बिना लाइसेंस के चल रहे अल्ट्रासाउंड सेंटर को किया सील

रांची के नामकुम में बिना लाइसेंस चल रहे सिटी अल्ट्रासाउंड सेंटर पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई हुई। सेंटर सील, पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट के तहत जांच और केस दर्ज के आदेश।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बिना जानकारी दिए संचालक ने बदल दिया सेंटर का स्थान, कार्रवाई के दौरान हुआ खुलासा

रांची: डीसी रांची मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर बुधवार को सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार ने टीम के साथ नामकुम के गैलेक्सी कॉम्प्लेक्स में छापा मारा। इस दौरान बिना लाइसेंस के चल रहे सिटी अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील कर दिया गया। वहीं पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट के तहत कंप्लेंट केस दर्ज करने का निर्देश दिया गया है। सिविल सर्जन डॉक्टर प्रभात कुमार ने बताया कि अल्ट्रासाउंड सेंटर के अवैध रूप से संचालन की जानकारी मिली थी। इसके बाद टीम ने जिला प्रशासन और पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई की योजना बनाई।

सुबह में ही सिविल सर्जन के नेतृत्व में टीम ने अल्ट्रासाउंड सेंटर में छापा मारा। लेकिन टीम के पहुंचने से पहले ही ड्यूटी में तैनात डॉक्टर व स्टाफ वहां से भाग निकले। टीम ने वहां जाकर जांच की और प्रक्रिया के तहत सेंटर को सील कर दिया। सबसे चौंकाने वाली बात ये थी कि केंद्र का संचालन पहले डांगरा टोली चौक में किया जा रहा था। लेकिन बिना सूचना के केंद्र को नामकुम शिफ्ट कर दिया गया। इसका खुलासा भी टीम के पहुंचने के बाद हुआ।

सिविल सर्जन ने बताया कि कई जगह से अवैध रूप से अल्ट्रासाउंड सेंटर के संचालन की जानकारी मिल रही है। ऐसे में हमारी टीम अब शहर में रेगुलर छापेमारी अभियान चलाएगी। उन्होंने बताया कि राजधानी में 229 अल्ट्रासाउंड सेंटर फिलहाल चल रहे हैं। जबकि रिकॉर्ड के अनुसार 369 अल्ट्रासाउंड सेंटर राजधानी में रजिस्टर्ड थे। इसकी भी जांच कराई जा रही है। उन्होंने शहर के लोगों से अपील की है कि उनके आसपास भी कोई अल्ट्रासाउंड सेंटर का संचालन अवैध रूप से हो रहा है तो इसकी सूचना देने वालों को 40000 दिए जाएंगे। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।