कतरास गोशाला पुल के समीप टाटा मैजिक और टेंपो में जोरदार टक्कर, चालक घायल

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद : कतरास गोशाला पुल के समीप बुधवार को एक टाटा मैजिक और टेंपो के बीच हुई जोरदार टक्कर में दोनों वाहन चालक घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, टाटा मैजिक (संख्या JH 01 EM 1846) धनबाद की ओर से आ रही थी, जबकि टेंपो (संख्या JH 10 AK 1868) लिलोरी मंदिर मुख्य द्वार से काको मोड़ की ओर जा रहा था। इसी दौरान दोनों वाहनों के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई।

हादसे में दोनों वाहन चालकों को चोटें आई हैं। टाटा मैजिक चालक अनिल यादव ने बताया कि वह अपनी लेन में रांची की ओर जा रहे थे, तभी टेंपो चालक के वाहन से टक्कर हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कतरास थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाया। पुलिस की तत्परता से सड़क पर लंबा जाम लगने से बच गया। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा।
पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

 

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।