Airtel की 5G सेवा देश के 3 हजार शहरों तक पहुंची

Jio के बाद Airtel ने भी अपने ग्राहकों के लिए असीमित 5G डेटा पेश किया है।

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: दूरसंचार सेवा (Telecommunication Service) प्रदाता भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसकी 5G सेवा (5G Service) अब देश के 3,000 शहरों और कस्बों में उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध है।

कंपनी का दावा है कि वह हर रोज 30-40 शहरों में अपनी 5G सेवाएं शुरू कर रही है।

Airtel ने एक बयान में कहा कि देश के सभी प्रमुख शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों- जम्मू के कटरा, केरल के कन्नूर, बिहार के पटना, तमिलनाडु (Tamil Nadu) में कन्याकुमारी, अरुणाचल प्रदेश में ईटानगर, केंद्र शासित प्रदेश दमन और दीव में Airtel 5G प्लस की असीमित सेवा मौजूद है।Airtel की 5G सेवा देश के 3 हजार शहरों तक पहुंची Airtel's 5G service reached 3 thousand cities of the country

हर दिन 30-40 शहरों एवं कस्बों को जोड़ रहे हैं

Jio के बाद Airtel ने भी अपने ग्राहकों के लिए असीमित 5G डेटा पेश किया है।

Bharti Airtel के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी रणदीप सेखों ने कहा, “हम 5G नेटवर्क के साथ देश के बड़े हिस्से तक पहुंचने को उत्साहित हैं। हम सितंबर 2023 तक भारत के हर कस्बे और प्रमुख ग्रामीण क्षेत्रों तक 5G सेवा पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम हर दिन 30-40 शहरों एवं कस्बों को जोड़ रहे हैं।”

Share This Article