कान फिल्म महोत्सव में अभिनेत्री ऐश्वर्या राय नीले रंग के गाउन में नजर आईं

ऐश्वर्या राय बच्चन ने कान फिल्म महोत्सव में नीले गाउन में शानदार अंदाज दिखाया। बेटी आराध्या संग रेड कार्पेट पर पहुंचीं और नमस्ते कर फोटोग्राफरों का अभिवादन किया।

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कान: अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने आखिरकार ‘कान फिल्म महोत्सव’ में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। ऐश्वर्या फैशन डिजाइनर अमित अग्रवाल द्वारा तैयार नीले रंग का गाउन पहने रेड कार्पेट पर चलती नजर आईं।
वर्ष 2003 से ‘वैश्विक ब्रांड एंबेसडर’ के रूप में कान में ‘लॉरियल पेरिस’ का प्रतिनिधित्व कर रहीं ऐश्वर्या राय बच्चन ने शुक्रवार को हाथ जोड़कर ‘नमस्ते’ करके रेड फोटोग्राफरों का अभिवादन किया। इस दौरान उन्होंने अपनी सह-एंबेसडर और हॉलीवुड अभिनेत्री ईवा लोंगोरिया के साथ भी तस्वीरें खिचवाईं।
दोनों अभिनेत्रियां पाल्मे डी’ओर पुरस्कार की दावेदार फिल्म “द बर्थडे पार्टी” की स्क्रीनिंग में शामिल हुईं, जिसमें मशहूर अभिनेत्री मोनिका बेलुची मुख्य भूमिका में हैं।
इसके बाद शाम को आयोजित ‘लाइट्स ऑन विमेंस वर्थ’ कार्यक्रम के लिए ऐश्वर्या ने सोफी कूट्योर द्वारा डिजाइन किया हुआ हल्का गुलाबी रंग का गाउन पहना, जिसमें फूलों की खूबसूरत कढ़ाई थी।
इस दौरान ऐश्वर्या के साथ उनकी 14 वर्षीय बेटी आराध्या बच्चन भी थीं, जिसने लाल रंग का गाउन पहना हुआ था।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।