‘धुरंधर’ को मिलेगी कॉमेडी की टक्कर! रवि किशन बोले- ‘धमाल 4’ करेगी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन

Manu Shrivastava
2 Min Read
धमाल 4 में नजर आएंगे रवि किशन
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

अभिनेता रवि किशन अपनी आगामी फिल्म ‘धमाल 4’ को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उनका कहना है कि यह फिल्म दर्शकों को हंसी से लोटपोट कर देने वाला मनोरंजन देने वाली है। रवि के मुताबिक, आज के दौर में दर्शकों का रुझान एक बार फिर कॉमेडी फिल्मों की ओर बढ़ रहा है और ऐसे समय में ‘धमाल 4’ का रिलीज होना सही फैसला है।

‘धुरंधर’ से मुकाबले पर क्या बोले?

रवि किशन ने कहा कि रणवीर सिंह की एक्शन फिल्म ‘धुरंधर’ जैसी बड़ी फिल्मों का अपना दर्शक वर्ग है, लेकिन लोगों को हल्की-फुल्की और पारिवारिक कॉमेडी भी खूब पसंद आती है। उन्हें विश्वास है कि ‘धमाल 4’ अपनी मजेदार कहानी और कॉमिक अंदाज से दर्शकों का दिल जीतने में सफल रहेगी।

दमदार स्टारकास्ट और रिलीज डेट

इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, संजय मिश्रा, जावेद जाफरी और ईशा गुप्ता अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। रवि किशन फिल्म में एक समुद्री डाकू का किरदार निभा रहे हैं। उन्होंने फिल्म के कॉमेडी पंच और गीतों की भी जमकर तारीफ की। ‘धमाल 4’ 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जबकि रवि की अगली बड़ी फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ भी चर्चा में है।

Share This Article