सूर्य सिंह बेसरा पर हुए हमले की हो उच्चस्तरीय जांच : डॉ देवशरण भगत

जमशेदपुर में पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा पर हुए हमले की आजसू ने कड़ी निंदा की है। डॉ देवशरण भगत ने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : आजसू के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने झारखंड आंदोलनकारी और पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा पर जमशेदपुर में एक कार्यक्रम के दौरान हुए हमले की घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा कि इसकी जितनी भी भर्त्सना की जाए, कम है। सूर्य सिंह बेसरा झारखंड आंदोलन के संघर्षशील योद्धाओं में से एक हैं। अलग झारखंड राज्य के निर्माण के लिए उन्होंने अपना सर्वस्व समर्पित किया। वे आजसू के संस्थापक महासचिव रहे और झारखंड के व्यापक हित में विधायकी तक का त्याग किया। इस पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। दोनों पक्षों के आरोपों की सच्चाई सामने आए और जो भी दोषी पाए जाएं, उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मतभेद और असहमति का स्थान है, हिंसा का नहीं। झारखंड के आंदोलनकारी इतिहास और लोकतांत्रिक मर्यादाओं का सम्मान होना चाहिए।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।