जमशेदपुर में बच्चों से भरे CNG ऑटो में अचानक लगी आग, जलकर राख हुए स्कूल बैग, बाल-बाल बची मासूमों की जान

जमशेदपुर में स्कूल जा रहे बच्चों से भरे CNG ऑटो में अचानक आग लग गई। चालक और स्थानीय लोगों की तत्परता से सभी बच्चे सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : जमशेदपुर में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बिष्टुपुर-आदित्यपुर पुल के गोलचक्कर के पास बच्चों को स्कूल लेकर जा रहे एक CNG ऑटो में अचानक आग लग गई। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात यह रही कि समय रहते सभी बच्चों को ऑटो से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस घटना में किसी बच्चे के हताहत होने की सूचना नहीं है, जबकि ऑटो में रखे सभी स्कूल बैग जलकर राख हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह CNG ऑटो बच्चों को लेकर स्कूल जा रहा था। इसी दौरान बिष्टुपुर-आदित्यपुर पुल के गोलचक्कर के पास अचानक ऑटो में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप लेना शुरू कर दिया और ऑटो इसकी चपेट में आ गया।  ऑटो में आग लगते ही चालक और आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत बच्चों को बाहर निकालने की कोशिश शुरू कर दी। सभी बच्चों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।