झारखंड में गलत नीति निर्धारण से अवरुद्ध हो गया है प्रगति का पथ, सुदेश महतो ने…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

AJSU Party Leader Sudesh Kumar Mahato: AJSU पार्टी के नेता सुदेश कुमार महतो (Sudesh Kumar Mahato) ने कहा कि राज्य में वर्तमान हालात अच्छे नहीं हैं। इससे समाज का हर वर्ग दुखी और निराश है।

साथ ही गलत नीति निर्धारण से प्रगति का पथ भी अवरुद्ध हुआ है। सुदेश कुमार महतो रविवार को केंद्रीय कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में बोल रहे थे। इस दौरान आम आदमी पार्टी (AAP) के रांची महानगर अध्यक्ष Satendra Singh के नेतृत्व में आप के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने थामा पार्टी का दामन।

पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी लोगों का स्वागत करते हुए Sudesh Kumar Mahato ने कहा कि राज्य और राज्य की राजनीति को नई दिशा देने के लिए आप सभी का आजसू पार्टी में स्वागत है।

राज्य में सकारात्मक राजनीतिक परिवर्तन लाने के लिए इच्छाशक्ति का होना आवश्यक है। हम सभी को मिलकर प्रदेश को फिर से अविराम गति से तरक्की के पथ पर लेकर जाना है। प्रदेश की अच्छाइयों पर जोर देना होगा।

उन्होंने बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिए सीधे तौर पर सत्ता को जिम्मेदार बताया। साथ ही कहा कि राज्य को कैसा देखना चाहते हैं यह हमारी सोच में होना चाहिए। आप सभी प्रदेश के दुःख और सुख से जुड़ाव रखने वाले नेता हैं। आजसू के मंच से आप सभी जनता के हक अधिकार की आवाज उठाने का काम करें।

मौके पर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले सतेंद्र सिंह ने कहा कि झारखंड के विकास के उद्देश्य से AJSU पार्टी में शामिल हुआ हूं। झारखंड राज्य के समस्त समस्याओं को दूर करने का प्लेटफार्म आजसू है। AJSU युवाओं, मूलवासियों के कल्याण करने वाली पार्टी है। पूरी प्रतिबद्धता के साथ झारखंड के नवनिर्माण करेंगे। 2024 में हमारी सरकार बनेगी।

मिलन समारोह में अखिल झारखंड बुद्धिजीवी मंच के अध्यक्ष डोमन सिंह मुंडा, महासचिव मुकुंद चंद्र मेहता, पार्टी केंद्रीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी, मुख्य प्रवक्ता देवशरण भगत, राजेन्द्र मेहता, तरुण गुप्ता, मोसिन खान, रांची जिला अध्यक्ष संजय महतो, वीणा देवी, S Ali मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Share This Article