Latest Newsझारखंडकाम नहीं होने से तमाड़ विधानसभा क्षेत्र में हताश-परेशान हो रहे लोग,...

काम नहीं होने से तमाड़ विधानसभा क्षेत्र में हताश-परेशान हो रहे लोग, सुदेश महतो ने…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Sudesh Mahato Frustrated: AJSU पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो (Sudesh Kumar Mahato) ने कहा कि तमाड़ विधानसभा (V) क्षेत्र में जवाबदेही से काम नहीं होने की वजह से यहां के लोग हताश और परेशान हैं।

जवाबदेही तय करने के लिए जनता के बीच रहकर उनके हित और अधिकार के लिए काम करने वाला जनप्रतिनिधि चाहिए। AJSU पार्टी जवाबदेह राजनीति करती है। महतो शनिवार को पॉलीटेक्निक कॉलेज, बुंडू में आयोजित तमाड़ विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। बैठक में पार्टी के भावी कार्यक्रमों और भविष्य की रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई।

बुंडू के लोग हॉस्पिटल के लिए लड़ रहे

सुदेश कुमार महतो ने कहा कि बुंडू के लोग Hospital के लिए लड़ रहे हैं। अस्पताल सुचारू रूप से चले इसके लिए भूख हड़ताल पर बैठना पड़ता है। तब अस्पताल शुरू होता है लेकिन कुछ ही दिनों में फिर से ताला लग जाता है। इसकी यहां कोई चिंता करने वाला नहीं है।

अब क्षेत्र की महिलाओं और युवाओं ने राजनीतिक बदलाव लाने की तैयारी कर ली है। महतो ने कहा कि जनता की आवश्यकता के अनुसार कार्य करना ही हमारा ध्येय है। पार्टी का हरेक कार्यकर्ता को लीडर की भूमिका में आना होगा। हम सभी को मिलकर राजनीतिक भटकाव को पटरी पर लाना है।

सबसे अधिक ग्राम सभा को मजबूती देने की आवश्यकता

उन्होंने ने कहा कि सबसे अधिक ग्राम सभा को मजबूती देने की आवश्यकता है। सशक्त ग्राम सभा ही सशक्त ग्रामीण विकास का आधार है। प्रखंड के अधिकारी ग्राम सभा के निर्णयों को लागू नहीं करते हैं। इस स्थिति को बदलने के लिए हमें काम करना है।

जनता से झूठे वादे करने वाले लोग आज सत्ता पर बैठे हैं। इन्होंने राज्य के आज और कल दोनों का नुकसान किया है। आज विद्यालय सिर्फ खुले हुए हैं लेकिन शिक्षकों की कमी के चलते पढ़ाई नहीं हो पा रही है। राज्य में गैर जवाबदेह व्यवस्था हावी है।

सरोजनी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स (Sarojini Group of Institutions) के चेयरपर्सन M.S Shekhar Rao और डिंबूजर्दा पंचायत समिति सदस्य विनोद सिंह मुंडा सहित कई युवाओं ने पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

बैठक में अखिल झारखंड बुद्धिजीवी मंच के अध्यक्ष डोमन सिंह मुंडा, महासचिव डॉ मुकुंद चंद मेहता, रवि शंकर मौर्य, परमेश्वरी सांडिल, विजय सिंह मानकी, रामदुर्लव सिंह मुंडा, मंजू देवी, संजय महतो, श्याम महतो, केशव चंद्र महतो, सुनील जायसवाल, राजकिशोर कुशवाहा, दिलीप साहू सहित अन्य मुख्य रूप से उपस्थित थे।

spot_img

Latest articles

हाईकोर्ट सख्त , रात में गिरफ्तारी पर सवाल, थाना प्रभारी पर कार्रवाई शुरू

रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने दामोदर नाथ शाहदेव की ओर से दायर हैबियस कॉर्पस याचिका...

झारखंड में खनन का असर, आधी पंचायतें प्रदूषण की चपेट में, टीबी जैसी बीमारियों की बढ़ती चिंता

रांची: झारखंड में खनन गतिविधियों का सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य और पर्यावरण पर...

साइबर ठग की खुलासा, 89 लाख की ठगी मामले में युवक गिरफ्तार

Cyber ​​Fraud Exposed : रामगढ़ कैंट क्षेत्र में साइबर ठगी के एक बड़े मामले...

गिरिडीह में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत के बाद सड़क जाम, प्रशासन ने दिया भरोसा

Tragic Road accident in Giridih : गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग (Giridih-Dumri main road) पर बदडीहा...

खबरें और भी हैं...

हाईकोर्ट सख्त , रात में गिरफ्तारी पर सवाल, थाना प्रभारी पर कार्रवाई शुरू

रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने दामोदर नाथ शाहदेव की ओर से दायर हैबियस कॉर्पस याचिका...

झारखंड में खनन का असर, आधी पंचायतें प्रदूषण की चपेट में, टीबी जैसी बीमारियों की बढ़ती चिंता

रांची: झारखंड में खनन गतिविधियों का सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य और पर्यावरण पर...

साइबर ठग की खुलासा, 89 लाख की ठगी मामले में युवक गिरफ्तार

Cyber ​​Fraud Exposed : रामगढ़ कैंट क्षेत्र में साइबर ठगी के एक बड़े मामले...