डोरंडा कॉलेज में छात्रा पर आपत्तिजनक टिप्पणी से बवाल, आजसू छात्र संघ ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

डोरंडा कॉलेज में छात्रा पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में आजसू छात्र संघ ने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर दोषियों पर कार्रवाई और कॉलेज सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: डोरंडा कॉलेज परिसर में एक छात्रा के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) की डोरंडा इकाई ने नाराजगी जताई है। मामले को गंभीर बताते हुए छात्र नेताओं ने कॉलेज प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्रवाई की मांग की। यह ज्ञापन आजसू छात्र संघ डोरंडा इकाई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष के नेतृत्व में दिया गया। छात्र नेताओं का कहना था कि कॉलेज जैसे शैक्षणिक संस्थान में इस तरह की घटनाएं न सिर्फ पढ़ाई के माहौल को खराब करती हैं, बल्कि छात्राओं की सुरक्षा और सम्मान पर भी सवाल खड़े करती हैं।

छात्र संघ ने मांग की कि मामले में शामिल दोषियों की जल्द पहचान कर उनके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए कॉलेज परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने की भी मांग की गई। आजसू नेताओं ने कहा कि छात्राओं को सुरक्षित और सम्मानजनक माहौल देना कॉलेज प्रशासन की जिम्मेदारी है और इस मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान महानगर अध्यक्ष अमन साहू, प्रदेश सचिव राजेश सिंह, डोरंडा अध्यक्ष अभिषेक राज दुबे, अंगद, प्राची प्रिया, शुभम, आशीष, अनुराग समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।