बड़ी खबर: अखिलेश यादव के छोटे भाई का निधन, लखनऊ में ली आखिरी सांस

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव का लखनऊ में निधन, लंबे समय से थे बीमार। निधन की खबर से यादव परिवार और समर्थकों में शोक की लहर।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

डेस्क: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के परिवार से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव का लखनऊ में निधन हो गया। वे 38 वर्ष के थे। प्रतीक यादव समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव और उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के छोटे बेटे थे। वहीं, वे अखिलेश यादव के सौतेले भाई थे।

जानकारी के मुताबिक, स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के चलते प्रतीक यादव को लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। वे बीजेपी नेता अर्पणा यादव के पति थे। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से पति-पत्नी के रिश्तों को लेकर विवाद की खबरें भी सामने आ रही थीं। हालांकि, मौजूदा समय में दोनों परिवार के साथ ही रह रहे थे, लेकिन पारिवारिक तनाव की चर्चाएं लगातार होती रही थीं।

बीते कई दिनों से प्रतीक यादव की तबीयत खराब चल रही थी। उनका इलाज जारी था। बुधवार सुबह उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रतीक यादव के निधन की खबर सामने आते ही यादव परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भी गहरा दुख देखा जा रहा है।

 

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।