मिथिला-सीमांचल को रेलवे की बड़ी सौगात, चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस

मिथिला और सीमांचल के यात्रियों को बड़ी सौगात मिली है। न्यू जलपाईगुड़ी से अमृतसर के बीच नई साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू करने को मंजूरी मिल गई है।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बिहार: मिथिला और सीमांचल के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारतीय रेल ने इस क्षेत्र को बड़ी सौगात दी है रेलवे बोर्ड ने न्यू जलपाईगुड़ी से अमृतसर के बीच एक नई साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस चलाने की आधिकारिक स्वीकृति दे दी है। यह ट्रेन आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी और इलाके के लोगों को पंजाब तक सीधा संपर्क प्रदान करेगी।

सप्ताह में एक दिन चलेगी ट्रेन

रेलवे बोर्ड के आदेशानुसार, ट्रेन संख्या 14664/14663 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी अमृत भारत एक्सप्रेस सप्ताह में एक दिन चलाई जाएगी। अमृतसर से यह ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को दोपहर 12:45 बजे प्रस्थान करेगी और शनिवार तड़के 04:15 बजे न्यू जलपाईगुड़ी पहुंचेगी। न्यू जलपाईगुड़ी से वापसी में यह ट्रेन प्रत्येक शनिवार को सुबह 08:00 बजे प्रस्थान करेगी और सोमवार तड़के 02:20 बजे अमृतसर पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

यह ट्रेन झंझारपुर, राघोपुर और फारबिसगंज के रास्ते चलेगी। रूट में कई महत्वपूर्ण स्टेशनों को शामिल किया गया है, जिनमें लुधियाना, अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, सीतापुर, गोंडा, गोरखपुर, नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी, शीशो, सकरी, झंझारपुर, निर्मली, सरायगढ़, राघोपुर, ललितग्राम, नरपतगंज, फारबिसगंज और अररिया जैसे स्टेशन प्रमुख हैं।

 

 

Share This Article
Avantika Raj Choudhary एक अनुभवी और बहुआयामी पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का समृद्ध अनुभव प्राप्त है। इस दौरान उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग, स्क्रिप्ट राइटिंग और वेबसाइट संचालन जैसे मीडिया के विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। खबरों की गहरी समझ, प्रभावशाली प्रस्तुति और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को संवेदनशीलता के साथ सामने लाने की उनकी क्षमता उन्हें एक सशक्त मीडिया प्रोफेशनल बनाती है। अपने करियर के दौरान Avantika ने Jharkhand Live, The Fourth Pillar, 22 Scope और Khabar Mantra जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया है, जहाँ उन्होंने अपनी पेशेवर दक्षता, मेहनत और रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। एंकर के रूप में उनकी प्रभावशाली संवाद शैली, रिपोर्टर के रूप में जमीनी हकीकत को सामने लाने की क्षमता, और स्क्रिप्ट राइटर के रूप में सटीक एवं आकर्षक लेखन ने उन्हें मीडिया जगत में एक अलग पहचान दिलाई है। डिजिटल और ग्राउंड मीडिया दोनों प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करने का अनुभव रखने वाली Avantika Raj Choudhary पत्रकारिता के बदलते स्वरूप के साथ खुद को निरंतर अपडेट करती रही हैं। उनकी कार्यशैली में निष्पक्षता, समर्पण और दर्शकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का उद्देश्य स्पष्ट रूप से झलकता है। मीडिया इंडस्ट्री में उनका यह अनुभव और कौशल उन्हें भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियों की ओर अग्रसर करता है.