सभी प्रखंड-सह-अंचल कार्यालयों में आयोजित हुई जन सुनवाई, आमजनों की समस्याओं का हुआ निष्पादन

खूंटी जिले के सभी प्रखंड-सह-अंचल कार्यालयों में जन सुनवाई आयोजित, आमजनों की शिकायतों का ऑन द स्पॉट निष्पादन, अधिकारियों को समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jan Sunwai : उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया के निर्देशानुसार मंगलवार को जिले के सभी प्रखंड-सह-अंचल कार्यालयों में लोक शिकायत निवारण कार्यक्रम (जन सुनवाई) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं आमजन शामिल हुए और अपनी समस्याओं को प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी तथा संबंधित थाना प्रभारियों के समक्ष रखा।

जन सुनवाई के दौरान प्राप्त विभिन्न शिकायतों एवं समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया। कई मामलों का तत्काल समाधान सुनिश्चित किया गया, जबकि अन्य लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

प्रशासन की ओर से बताया गया कि जन सुनवाई कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्थानीय स्तर पर ही सुलभ, पारदर्शी एवं प्रभावी शिकायत निवारण मंच उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय तक नहीं आना पड़े और समयबद्ध तरीके से उनकी समस्याओं का समाधान हो सके।

कार्यक्रम में विधि-व्यवस्था एवं अन्य मामलों के त्वरित समाधान को लेकर संबंधित थाना प्रभारियों की उपस्थिति भी सुनिश्चित की गई, जिससे शिकायतों के निष्पादन में बेहतर समन्वय बना रहा।

उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि जन सुनवाई में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें तथा इसकी प्रतिवेदन रिपोर्ट समय पर उपलब्ध कराएं, ताकि निगरानी प्रक्रिया प्रभावी बनी रहे।

उल्लेखनीय है कि प्रत्येक मंगलवार को प्रखंड-सह-अंचल कार्यालयों में तथा प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को पूर्वाह्न 11 बजे से समाहरणालय, खूंटी में जिला स्तरीय जन सुनवाई कार्यक्रम का नियमित आयोजन किया जाता है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।