प्रधानमंत्री की अपील से जयपुर के सर्राफा बाजार में चिंता, मांग घटने की आशंका

प्रधानमंत्री मोदी की मितव्ययिता अपील के बाद जयपुर सर्राफा बाजार में चिंता, व्यापारियों को सोने की मांग घटने का डर, अर्थव्यवस्था और आभूषण कारोबार पर असर की आशंका।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जयपुर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मितव्ययिता उपाय अपनाने की अपील से जयपुर के सर्राफा बाजार में चिंता का माहौल बन गया है। व्यापारियों को आशंका है कि इससे सोने के आभूषणों की मांग घट सकती है। मोदी ने कहा था कि पश्चिम एशिया में तनाव के मद्देनजर ईंधन का विवेकपूर्ण इस्तेमाल, सोने की खरीद टालने तथा विदेश यात्राओं को स्थगित करने जैसे कदम उठाने की जरूरत है ताकि अर्थव्यवस्था मजबूत हो सके।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।