चमोली टनल हादसे में झारखंड के 2 मजदूरों की मौत, 5 घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज

चमोली सुरंग हादसे में सात मजदूरों की मौत, 21 रेस्क्यू; झारखंड के दो श्रमिक मृतकों में शामिल, 14 अस्पताल में भर्ती, बचाव अभियान लगातार जारी है।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

राची :उत्तराखंड के चमोली में सुरंग हादसे ने अब तक 7 मजदूरों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। मरने वालों में झारखंड के 2 मजदूर भी शामिल हैं। वहीं, रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद 21 मजदूरों को सुरंग से बाहर निकाला गया है। हादसा टीएचडीसी द्वारा निर्माणाधीन विष्णुगढ़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की सुरंग में गुरुवार शाम करीब 7 बजे हुआ। अचानक भू-धंसाव होने से सुरंग का एक हिस्सा मलबे से भर गया और कई मजदूर अंदर फंस गए। इसके बाद राहत और बचाव का काम शुरू किया गया। सुरंग में बड़ी मात्रा में मलबा आने की वजह से रेस्क्यू टीम को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद रातभर अभियान चलाकर 21 मजदूरों को बाहर निकाल लिया गया।

14 मजदूर अस्पताल में भर्ती

राज्य आपातकालीन सेवा के ड्यूटी ऑफिसर अनिल काला के मुताबिक अब तक कुल 21 मजदूरों को रेस्क्यू किया जा चुका है। इनमें से 7 मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि 14 मजदूरों का इलाज उत्तराखंड के गोपेश्वर जिला अस्पताल में चल रहा है।

सीएम सोरेन ने धामी से की बात

हादसे की जानकारी मिलते ही झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बीती रात उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बात की और पूरे मामले की जानकारी ली। झारखंड सरकार की ओर से हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी पूरे हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। सुरंग में फंसे मजदूरों को बाहर निकालने के लिए राहत और बचाव अभियान जारी है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।