अक्षय कुमार का रिटायरमेंट पर मजेदार जवाब: बोले- मरने से 5 सेकंड पहले लूंगा रिटायरमेंट

Manu Shrivastava
2 Min Read
अक्षय कुमार
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार पिछले 36 वर्षों से लगातार फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं और आज भी कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। हाल ही में एक इवेंट के दौरान जब उनसे रिटायरमेंट को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने अपने चिर-परिचित मजेदार अंदाज में इसका जवाब देकर सभी को हंसा दिया।

सुबह 4 बजे आता है रिटायरमेंट का ख्याल, फिर काम याद आ जाता है

अक्षय कुमार ने बताया कि उन्हें रिटायर होने का ख्याल अक्सर सुबह जल्दी उठने पर आता है। उन्होंने कहा, “ऐसा सुबह 4 बजे होता है, जब मैं उठता हूं, लेकिन पांच सेकंड बाद ही याद आ जाता है कि मुझे शूटिंग पर जाना है। 300 लोग मेरा इंतजार कर रहे होते हैं, तो मैं फिर काम पर चला जाता हूं। फिर सोचता हूं कि कल रिटायर हो जाऊंगा, लेकिन अगली सुबह वही सब दोबारा होता है। इस तरह 36 साल बीत गए।”

रिटायरमेंट का कोई प्लान नहीं, काम ही है असली जीवन

रिटायरमेंट की योजना पर बात करते हुए अक्षय ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर वह रिटायर हो गए तो घर के सारे काम उन्हें ही करने पड़ेंगे। उन्होंने कहा, “मुझे घर में इलेक्ट्रिशियन, डॉग वॉकर और माली तक बनना पड़ जाएगा। इसलिए काम पर जाना ही बेहतर है। मैं रिटायर नहीं होना चाहता।”

‘डेथ से 5 सेकंड पहले रिटायरमेंट’ वाली सोच

अक्षय ने आगे कहा कि उन्हें लगता है कि ‘रिटायरमेंट’ शब्द ही गलत है। उनके अनुसार, इंसान को तब तक काम करते रहना चाहिए जब तक अंतिम समय न आ जाए। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा, “रिटायरमेंट तभी होना चाहिए जब डेथ में सिर्फ 5 सेकंड बचें, तब इंसान कहे कि अब मैं रिटायर हो रहा हूं।” अक्षय का मानना है कि सक्रिय रहना ही लंबी और स्वस्थ जिंदगी का राज है।

Share This Article