शाहरुख खान के साथ डार्लिग्स प्रोड्यूस करने के लिए रोमांचित हैं आलिया

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट का कहना है कि वह शाहरुख खान के रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर अपने नए ब्रांड ईटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस के बैनर तले अपनी आगामी फिल्म डार्लिग्स का को-प्रोडक्शन करने को लेकर बहुत रोमांचित हैं।

इस फिल्म के जरिए आलिया बतौर प्रोड्यूसर डेब्यू करने जा रही हैं।

यह फिल्म एक मां-बेटी के रिश्ते की कहानी है। इसमें आलिया के अलावा शेफाली शाह, विजय वर्मा और रोशन मैथ्यू भी हैं।

आलिया कहती हैं, मैं वास्तव में डार्लिग्स का हिस्सा बनने को लेकर उत्साहित हूं। इस फिल्म में हयूमर और डार्क कॉमेडी है।

अपने पसंदीदा स्टार शाहरुख खान के साथ इस फिल्म के प्रोडक्शन के लिए कोलेबरेट करके मैं बहुत रोमांचित हूं।

डार्लिग्स के जरिए निर्देशक जसमीत के.रेने भी डेब्यू कर रहे हैं। वह कहते हैं, आलिया और शेफाली ने मां-बेटी की जोड़ी की भूमिका निभाई है।

असाधारण तौर पर प्रतिभाशाली विजय (वर्मा) और रोशन (मैथ्यू) के साथ हमारे पास एक ड्रीम कास्ट और सही पार्टनर इन क्राइम हैं। मैं इस फिल्म के फ्लोर पर आने का इंतजार नहीं कर पा रहा हूं।

Share This Article