बर्फानी बाबा के भक्तों का महासैलाब… 12 दिन में 3 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, अमरनाथ यात्रा में बना ऐतिहासिक रिकॉर्ड

अमरनाथ यात्रा ने 12 दिनों में तीन लाख श्रद्धालुओं का आंकड़ा पार कर नया रिकॉर्ड बनाया। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अधिकारियों, सेवाप्रदाताओं और स्वयंसेवकों के प्रयासों की सराहना की।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : इस साल की वार्षिक अमरनाथ यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 12वें दिन तीन लाख के पार पहुंच गई, जो एक नया रिकॉर्ड है। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने यह जानकारी दी। सिन्हा ने सभी अधिकारियों, सेवा प्रदाताओं और स्वयंसेवकों की सराहना करते हुए कहा कि उनके समर्पण और कड़ी मेहनत ने बाबा बर्फानी के हर भक्त के लिए इस पवित्र तीर्थयात्रा को सुगम और यादगार बना दिया है। सिन्हा ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “श्री अमरनाथ जी यात्रा ने केवल 12 दिनों में तीन लाख श्रद्धालुओं का आंकड़ा पार कर एक नया ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया है।” यह यात्रा तीन जुलाई को शुरू हुई थी और 10 जुलाई को इसने दो लाख का आंकड़ा पार कर लिया था। इस यात्रा का समापन रक्षा बंधन के अवसर पर 28 अगस्त को होगा। पिछले साल कुल 4.10 लाख श्रद्धालुओं ने दक्षिण कश्मीर के हिमालयी क्षेत्र में स्थित इस पवित्र गुफा की यात्रा की थी और प्राकृतिक रूप से बनने वाले बर्फ के शिवलिंग के दर्शन किए थे।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।