

पटना : बिहार के पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने बुधवार को 7, सर्कुलर रोड स्थित आवास पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और समर्पित कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने पार्टी को मजबूत करने और संगठन को और सक्रिय करने को लेकर नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिले सुझावों को गौर से सुना और उनपर निर्णय लेने की बात कही।





