अमित शाह 20 नवंबर को दिल्ली विश्वविद्यालय के 103वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे

दिल्ली विश्वविद्यालय के 103वें दीक्षांत समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि होंगे। इस ऐतिहासिक समारोह में हजारों विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) 20 नवंबर को अपना 103वां दीक्षांत समारोह आयोजित करेगा, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि होंगे। विश्वविद्यालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

डीयू ने एक बयान में कहा कि दीक्षांत समारोह में 92,000 से अधिक स्नातक और स्नातकोत्तर छात्रों के साथ-साथ 400 से अधिक शोधार्थियो को उनकी डिग्रियां दी जाएंगी।

विश्वविद्यालय के कुलपति योगेश सिंह इस समारोह की अध्यक्षता करेंगे। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के इतिहास में यह पहली बार होगा जब छात्र अपना शैक्षणिक कार्यक्रम पूरा करने वाले वर्ष ही अपनी डिग्रियां प्राप्त करेंगे।

उन्होंने कहा कि यह निर्णय उन छात्रों को ध्यान में रखकर लिया गया है, जिन्हें विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने या नौकरी पाने के लिए अपनी डिग्रियों की तुरंत आवश्यकता है।

सिंह ने बृहस्पतिवार को विश्वविद्यालय के अधिकारियों के साथ एक बैठक में दीक्षांत समारोह की तैयारियों का जायजा लिया।

बैठक में कुलसचिव विकास गुप्ता, परीक्षा नियंत्रक गुरप्रीत सिंह टुटेजा, सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष और जनसंपर्क अधिकारी अनूप लाठर, तथा डीन (अकादमिक) के. रत्नाबली के साथ-साथ विभिन्न समितियों के समन्वयक और अधिकारी मौजूद थे।

बयान में कहा गया है कि विश्वविद्यालय 85,231 स्नातक छात्रों और 7,235 स्नातकोत्तर छात्रों के साथ-साथ 400 से अधिक शोधार्थियों को डिग्रियां प्रदान करेगा।

कुल 163 छात्रों को स्वर्ण पदक मिलेंगे, जबकि एक छात्र को रजत पदक दिया जाएगा। इसके अलावा 34 अन्य छात्रों को अन्य पुरस्कार दिए जाएंगे।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।