भारत एकमात्र ऐसा देश है, जहां पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि नहीं हुई: अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भारत में एलपीजी और ईंधन की आपूर्ति निरंतर है, कीमतें स्थिर हैं और प्रधानमंत्री मोदी ने लॉकडाउन नहीं होने का आश्वासन दिया।

1 Min Read
NEW DELHI, INDIA JANUARY 24: Union Home minister Amit Shah addressing after releasing dak ticket and coin during the program celebrating the 100th birth anniversary of former Bihar CM Karpoori Thakur, on January 24, 2024 in New Delhi, India. Shah said that the BJP-led Central government's decision to confer the Bharat Ratna to Thakur is an honor to crores of poor people belonging to the backward and Dalit communities. (Photo by Sonu Mehta/Hindustan Times via Getty Images)
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि एलपीजी सिलेंडर या ईंधन की कोई कमी नहीं है और भू-राजनीतिक तनाव के कारण वैश्विक तेल की कीमतों में उछाल के बावजूद भारत आपूर्ति तथा कीमतों को बनाए रखने में कामयाब रहा है। नरेन्द्र मोदी सरकार पर भरोसा रखने का आग्रह करते हुए शाह ने कहा कि जब दुनिया भर में खुदरा कीमतें बढ़ रही हैं, तब भारत एकमात्र ऐसा देश है जहां पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि नहीं हुई है। ‘टाइम्स नाउ समिट’ पर एक साक्षात्कार में शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने आश्वासन दिया है कि लॉकडाउन नहीं होगा। उन्होंने कहा, ‘‘हम देश में सामान्य कामकाज जारी रखते हुए निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि भारत पहले 27 देशों से ईंधन आयात करता था, लेकिन अब वह 42 देशों से आयात करता है। केंद्रीय गृह मंत्री ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल सरकार ने खुलेआम घुसपैठ को बढ़ावा दिया। उन्होंने कहा कि जिस राज्य में ऐसे लोगों को सबसे अधिक नागरिकता दी गई है, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान उसी राज्य से सबसे अधिक मतदाताओं के नाम हटाए जाएंगे।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।