अमित शाह ने असम पुलिस को प्रदान किया राष्ट्रपति निशान

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गुवाहाटी:दो दिवसीय दौरे पर असम पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दूसरे दिन मंगलवार को असम पुलिस के राजधानी के नेहरू स्टेडियम में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

शाह ने असम पुलिस की विशेष परेड का निरीक्षण करने के पश्चात परेड की सलामी ली। उन्होंने दो पत्रिकाओं का लोकार्पण किया। दोनों पत्रिकाओं में असम पुलिस के वीर जवानों के कार्यों को समाहित किया गया है।

राष्ट्रपति की ओर से अमित शाह ने राष्ट्रपति निशान प्रार्थ प्रतिम दुअरा को प्रदान किया गया। यह सम्मान पुलिस की विशेष सेवा के लिए राष्ट्रपति द्वारा दिया जाता है। असम देश में यह सम्मान पाने वाला 10वां राज्य बन गया है।

राज्य के तीन सत्राधिकारों (मठाधीश) की मौजूदगी में प्रदान किया गया

देश की आजादी के बाद पहली बार यह सम्मान उत्तर प्रदेश पुलिस को दिया गया था। यह सम्मान राज्य के तीन सत्राधिकारों (मठाधीश) की मौजूदगी में प्रदान किया गया।

इस सम्मान के मद्देनजर असम पुलिस द्वारा पिछले कुछ दिनों से राज्य के सभी जिलों में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम, जिसमें दौड़, बाइक रैली, चित्रांकन प्रतियोगिता आदि आयोजित किये जा रहे थे।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में पूरे राज्य में बाइक रैली भी निकाली गई थी। इसका समापन आज नेहरू स्टेडियम में हुआ।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति निशान की डिजाइन आईआईटी गुवाहाटी ने बनाई है। निशान में 36 स्टार जड़ित हैं। ये सभी स्टार राज्य के सभी जिलों को दर्शाते हैं।

निशान में असम पुलिस का प्रतीक चिह्न और राज्य का प्रतीक एक सींग वाले गैंडे की आकृति भी है।इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा, राज्य सरकार के कई मंत्री, असम पुलिस महानिदेशक भास्कर ज्योति महंत के साथ ही कई शीर्ष अधिकारी एवं अतिथि मौजूद रहे।

कार्यक्रम में असम पुलिस द्वारा आकर्षक परेड प्रदर्शित किया गया। वहीं पुलिस बैंड ने भी कई मनमोहनक धुन बजाकर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। राष्ट्रपति निशान दिए जाने के मौके पर आसमान में गुब्बारा भी छोड़ा गया।

Share This Article